पटना से विशेष ब्यूरो रिपोर्ट :
दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), बिहार को सौंप दी गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। 2023 की सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल और प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अग्निशमन विभाग के चालक सिपाही जन्मेजय तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय चयन सिपाही भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को पटना के लोहियानगर स्थित रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान नकल करते हुए छह अभ्यर्थियों को रंगे हाथ पकड़ा गया था। इस संबंध में कंकड़बाग थाना में कांड संख्या 1018/2023 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), बिहार को सौंप दी गई। जांच के दौरान गिरफ्तार छह अभ्यर्थियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल फोन के जरिए प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने के आरोप में पहले ही सिपाही कमलेश कुमार, ओम प्रकाश तथा गिरोह के सदस्य अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बिहार पुलिस मुख्यालय आर्थिक अपराध प्रभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केन्द्रीय चयन सिपाही भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखीत परीक्षा दिनांक-01.10. 2023 को रामकृष्ण द्वारिका महाविदयालय, लोहियानगर, पटना में परीक्षा के दौरान नकल करते हुए 06 अभयर्थि पकड़े गये थे। इस संबंध में कंकड़बाग थाना कांड संख्या- 1018/2023, दिनांक 01.10.2023 दर्ज किया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए इस कांड को अग्रतर अनुसंधान हेतु आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना को सौंपा गया। कांड में अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार 06 प्राथमिकी अभियुक्तों के ब्यान एव साक्ष्य के आधार पर मोबाईल से प्रश्नों के उत्तर भेजने के आरोप में सिपाही कमलेश कुमार एवं सिपाही ओम प्रकाश तथा गैंग के सदस्य अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है।








