AMIT LEKH

Post: महराजगंज में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गोरखपुर से दबोचा

महराजगंज में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गोरखपुर से दबोचा

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई गंभीर मामलों में वांछित आरोपी को न्यायालय भेजा गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

फोटो : चिश्ती

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनंजय पुत्र संजय डोम, निवासी पहुनवा टोला, बेलघाट थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 06 जुलाई 2026 को सुबह 9:15 बजे फल मंडी, गोरखपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड हेतु भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना भिटौली एवं कोतवाली महराजगंज में धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 में वांछित चल रहा था। इस कार्रवाई को सफल बनाने में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, राजमोहन यादव, सोनू यादव, कांस्टेबल अंकित यादव, अनुराग, महिला कांस्टेबल गीतू दुबे तथा महिला कांस्टेबल खुशबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Recent Post