AMIT LEKH

Post: अमिट लेख के पटना विशेष ब्यूरो को पितृ शोक

अमिट लेख के पटना विशेष ब्यूरो को पितृ शोक

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

अमिट लेख परिवार के सभी सदस्य अपने पत्रकार श्री पाण्डेय के पिता के आकस्मिक निधन से शोक संतप्त हो, आज दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना किये

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। अमिट लेख समाचार ग्रुप के पटना से विशेष ब्यूरो पद पर कार्यरत हमारे पत्रकार दिवाकर पाण्डेय के पिता रामजी पाण्डेय उम्र 70 वर्ष का ह्रदयगति रुक जाने के कारण बीते रात्रि राजधानी स्थित पीएमसीएच में चिकित्सा क्रम में मौत हो गई।

विदित हो की दिवंगत श्री पाण्डेय को अचानक पिछले पांच जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था। जिसक्रम में उनको बेतिया एमजेके अस्पताल में इमेरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बेतिया में उपचार के दौरान श्री पाण्डेय की स्थिति में सुधार तो हुआ परन्तु विशेष चिकित्सा के उद्देश्य से एमजेके अस्पताल द्वारा उन्हें 7 जुलाई को पटना पीएमसीएच हेतु रेफर कर दिया गया।

छाया : अमिट लेख

अपने पिता की मौत के लिये पत्रकार दिवाकर पीएमसीएच में चल रहे नर्स हड़ताल को भी एक प्रमुख कारण मानते हैँ। बकौल, दिवाकर चिकित्सा के दौरान बीती रात उनके पिता की मौत हो गई। बताते चले पत्रकार श्री पाण्डेय पूर्वी चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड अंतर्गत ग्राम भटहा के निवासी हैँ। जहाँ आज सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में आज उनके पिता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचतत्व में विलीन हुए श्री रामजी के निधन से ग्रामीण क्षेत्र समूल सुगौली प्रखंड में शोक की लहर व्याप्त हो चलि है। लोगों का कहना है की वे एक कुशल पंडित थे, जिनके पूजा-पाठ की विधि से हज़ारों लोगों का कल्याण हुआ है। अमिट लेख परिवार अपने पत्रकार श्री पाण्डेय के पिता के आकस्मिक निधन से शोक संतप्त हो, आज दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना किये। जिसमें सर्व श्री संपादक अमरेश सिंह, संयुक्त संपादक (समाचार) मोहन सिंह, छपरा से उप संपादक केके सिंह सेंगर, बांका से उप-संपादक अनूप कुमार, असम से अभिषेक आनंद, महराजगंज उत्तर प्रदेश से प्रबंधक सैफ आलम, जिला ब्यूरो तैयब अली चिश्ती, बेतिया ब्यूरो अमिट तिवारी, पश्चिम चम्पारण से अपराध ब्यूरो रमेश ठाकुर समेत दर्जनों संस्थागत पत्रकारों ने अपना गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Recent Post