AMIT LEKH

Post: घर का ग्रील काटकर घर में घुसे चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवर व 9 लाख नकद

घर का ग्रील काटकर घर में घुसे चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवर व 9 लाख नकद

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

इस बड़ी चोरी की वारदात से पूरे भट्ट टोला इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर भट्ट टोला वार्ड संख्या-15 में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करोड़ों की सुरक्षा व्यवस्था को धता बता दिया।

फोटो : मोहन सिंह

चोरों ने कृष्ण किशोर सिंह उर्फ मोहन सिंह के घर के मुख्य ग्रील और सुरक्षा जाली को काटकर भीतर प्रवेश किया तथा कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर लॉकर में रखे करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 9 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

छाया : अमिट लेख

सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस बड़ी चोरी की वारदात से पूरे भट्ट टोला इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

छाया : अमिट लेख

सूचना मिलते ही बेतिया एसडीपीओ-1 अजीत कुमार तथा मझौलिया पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

छाया : अमिट लेख

पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की पहचान के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Recent Post