AMIT LEKH

Post: बानूछापर मुहल्ले में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण मेरी प्राथमिकता : गरिमा

बानूछापर मुहल्ले में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण मेरी प्राथमिकता : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जल निकासी की समस्या से ग्रस्त वार्ड-27 में 72.88 लाख की लागत से बनने वाले नाला का कार्यादेश संवेदक को देते हुए बोलीं महापौर

तीन माह की निर्धारित समय सीमा में नाला निर्माण कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 में जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया एवं स्थानीय पार्षद की पहल पर नगर निगम बोर्ड के द्वारा बानूछापर मुहल्ले के हाजमा टोला होते माता मरियम के मंदिर से उमेश यादव के घर होते हुए नहर तक नाला निर्माण के लिए महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा कार्यादेश दिया गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना पर 90 लाख 4 हजार 300 रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति नगर निगम बोर्ड द्वारा प्रदान की गई है।

नगर निगम द्वारा जारी कार्यादेश के अनुसार निर्माण कार्य का जिम्मा मेसर्स शक्ति कंस्ट्रक्शन, बेतिया को सौंपा गया है। बीओक्यू के अनुरूप लगभग 72,88,176 रुपये की लागत से यह कार्य कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि कार्यादेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्माण एजेंसी को कार्य प्रारंभ होने की तिथि से तीन माह के भीतर नाला निर्माण हर हाल में पूरा करना होगा। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ब्लैक स्टोन और सोन नदी की बालू सहित स्वीकृत मानकों के अनुरूप सामग्री के उपयोग का निर्देश दिया गया है। महापौर ने कहा कि निगम के किसी भी संवेदक के द्वारा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे काली सूची में भी डाला जा सकता है। निर्माण स्थल पर योजना संबंधी सूचना पट्ट लगाने, कार्य के विभिन्न चरणों की फोटो एवं वीडियो उपलब्ध कराने तथा एम एंड एन फॉर्म भरने जैसी शर्तें भी अनिवार्य की गई हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य पूर्ण होने के बाद 36 माह तक निर्माण की त्रुटियों के सुधार की जिम्मेदारी संवेदक की होगी। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि शहर में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वार्ड वासियों को जल जमाव जैसी समस्या से स्थाई मुक्ति मिल सके।

Leave a Reply

Recent Post