बांका से हमारे उप-संपादक का संकलन :
अपने विदाई संबोधन में बीडीओ नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और प्रत्येक अधिकारी को एक न एक दिन नई जिम्मेदारी निभाने के लिए दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
शंभूगंज/बांका, (प्रीतम कुमार)। शंभूगंज प्रखंड सभागार में सोमवार की शाम स्थानांतरित प्रखंड के बीडीओ नीतीश कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र पाल के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दोनों अधिकारियों को फूल-माला, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। पूरे समारोह के दौरान भावुक माहौल बना रहा। समारोह में शंभूगंज की अंचलाधिकारी जुगनू रानी, प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार यादव, नाजिर ,लिपिक, प्रखंड कर्मी अमलेश कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बीडीओ नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सहज व्यवहार, कार्यकुशलता और जनहित के प्रति समर्पित सोच से प्रखंड में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र पाल के कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अपने विदाई संबोधन में बीडीओ नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और प्रत्येक अधिकारी को एक न एक दिन नई जिम्मेदारी निभाने के लिए दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है। लेकिन शंभूगंज में उन्हें जो कर्मीयो ने सम्मान, स्नेह और जनता का भरपूर सहयोग मिला, उसे वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा, शंभूगंज की जनता, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने मुझे जो अपनापन दिया है, वह मेरे लिए अमूल्य धरोहर है। मैं शंभूगंज को हमेशा अपने दिल में बसाए रखूंगा। समारोह के अंत में सभी ने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान कई कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भावुक नजर आए तथा दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।








