विशेष ब्यूरो की रिपोर्ट पटना :
पूर्णिया के अपर समाहर्ता रवि राकेश जिन्हें अररिया का उप विकास आयुक्त बनाया गया था,इनके पदस्थापन आदेश को रद्द कर दिया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार सरकार ने हाल ही में 45 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया था। अब कई अधिकारियों के स्थानांतरण को रद्द कर दिया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। पूर्णिया के अपर समाहर्ता रवि राकेश जिन्हें अररिया का उप विकास आयुक्त बनाया गया था,इनके पदस्थापन आदेश को रद्द कर दिया गया है। वहीं अररिया की उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी को भागलपुर का विकास आयुक्त बनाया गया था, इनका स्थानांतरण भी निरस्त किया गया है। रोजी कुमारी उप विकास आयुक्त अररिया के पद पर बनी रहेंगी। गोपालगंज सदर के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक को बगहा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया था। इनके स्थानांतरण को भी स्थगित किया गया है। अब चांदनी कुमारी पूर्व की तरह ही बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी बनी रहेगी। प्रशांत अभिषेक पूर्ववर्त अपने पद पर बने रहेंगे। वहीं अभिषेक आनंद जिन्हें मधेपुरा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया था, अब यह श्रावणी मेला 2026 की समाप्ति के बाद इस पद पर ज्वाइन करेंगे. पूर्णिया के अपर समाहर्ता रवि राकेश को अब भागलपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।








