विशेष ब्यूरो पटना की रिपोर्ट :
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद बनने के कारण खाली हुई थी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार की राजधानी पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई 2026 को होगा और चुनावी नतीजे 3 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी ने बांकीपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद बनने के कारण खाली हुई थी। 1995 से इस सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है, इसलिए इसे भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां से जनसुराज ने प्रशांत किशोर को चुनाव के मैदान में उतारा है, तो वही बीजेपी ने कार्यकर्ता नीरज सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।








