सेमरा बाजार से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट :
यमुनापुर टरवलिया पंचायत सरकार भवन की नव निर्मित दीवारों के दरकने का हवाला देते हुए स्थानीय ग्रामीण आम जनों ने शासन और प्रशासन से स्तरीय जांच की मांग कर दी है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
सेमरा बाजार, (यादव कमलेश)। बगहा -2 प्रखंड के टरवलिया-यमुनापुर पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में संवेदक के लूट की खुली छूट का नज़ारा कुदरती तौर पर घटिया निर्माण की गवाही देने लगा है।

ज्ञातव्य हो की इस पंचायत सरकार भवन की नव निर्मित दीवारों के दरकने का हवाला देते हुए स्थानीय ग्रामीण आम जनों ने शासन और प्रशासन से स्तरीय जांच की मांग कर दी है।
‘अमिट लेख’ को भेजी गई ग्रामीण जनों की ओर से एक जानकारी के अनुसार इस भवन का निर्माण किसी पटना के व्यक्ति द्वारा की गई है। उत्पन्न हालात का बोध करानेवाले ग्रामीणों को नरसिंह कंस्ट्रक्शन के संवेदक द्वारा विभिन्न प्रकार की देख लेने की धमकी जैसी बाते होने पर उग्र हो ग्रामीणों ने इस विषयक स्तरीय जांच करने हेतु सर्व प्रथम पंचायत के मुखिया को जानकारी देते हुये क्रमशः जिलाधिकारी पश्चिम चम्पारण और वाल्मीकिनगर विधायक को उक्त पंचायत सरकार भवन के घटिया निर्माण का हवाला देते हुये उचित कारर्वायी के साथ हीं साथ स्तरीय जांच की गुहार लगायी है। उल्लेखनीय है की नव निर्मित टरवलिया-यमुनापुर पंचायत सरकार भवन के दीवारों में बेतरकीब कई जगहों पर दीवार समेत प्लास्टरों में दरार बन गई है जिसे आनन-फानन में सम्बंधित संवेदक द्वारा लीपापोती कर छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उक्त भवन निर्माण में प्राक्कलन के विपरीत भारी मात्रा में लोकल मेटल और बालू का प्रयोग किया गया है, जिसकी सत्यता स्तरीय जांच में परखी जा सकती है। ग्रामीणों को अपने पंचायत के मुखिया पर भरोसा है उनका कहना है कि मुखिया जी ने इस विषयक आवश्यक बैठक कर तानिकी गड़बड़ियों की जांच एवं उसका समाधान निकालने का भरोसा जताया है।








