AMIT LEKH

Post: सासाराम के लाल आकाशदीप को मिला सम्मान का सलाम

सासाराम के लाल आकाशदीप को मिला सम्मान का सलाम

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना :

क्रिकेट के मैदान से अब पुलिस महकमे में आज से खेलेंगे डीएसपी की नई पारी, क्रिकेटर से अब डीएसपी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  आमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। कभी गेंद की रफ्तार से बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप अब पुलिस महकमे में डीएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत आकाशदीप को डीएसपी पद का नियुक्ति पत्र सौंपा जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके को लेकर सासाराम से लेकर उनके गांव तक खुशी और जश्न का माहौल है। पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आकाशदीप को यह सम्मान दिया जाएगा। उनके साथ गोपालगंज के क्रिकेटर मुकेश कुमार को भी डीएसपी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आकाशदीप के इस सम्मान को लेकर उनके पैतृक गांव में उत्साह चरम पर है। परिवार के सदस्य फिलहाल उनके साथ पटना गए हुए हैं, लेकिन गांव में उनके प्रशंसक और रिश्तेदार इस गौरवपूर्ण पल के गवाह बनने के लिए उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ आकाशदीप की कामयाबी नहीं, बल्कि पूरे सासाराम और बिहार के लिए गर्व का मौका है।स्थानीय लोगों ने कहा कि आकाशदीप ने अपनी मेहनत, संघर्ष और जुनून से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए वनडे, टेस्ट और टी-20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। सरकार की योजना के तहत खेल प्रतिभाओं को सम्मान और रोजगार देने की पहल ने खिलाड़ियों में नई उम्मीद जगाई है। आकाशदीप की सफलता उन युवाओं के लिए संदेश है कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।सासाराम के लोगों का कहना है कि आज का दिन उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। जिस बेटे ने क्रिकेट के मैदान में बिहार का मान बढ़ाया, अब वही वर्दी पहनकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएगा। आकाशदीप की यह नई पारी उनके संघर्ष, सफलता और सम्मान की कहानी को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Recent Post