AMIT LEKH

Post: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आज, अभिभावकों की सहभागिता से मजबूत होगी बच्चों की शिक्षा : बीईओ मनीष कुमार

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आज, अभिभावकों की सहभागिता से मजबूत होगी बच्चों की शिक्षा : बीईओ मनीष कुमार

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :

बीईओ मनीष कुमार ने प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे संगोष्ठी का सफल आयोजन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार करें

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख

एकमा, (संवाददाता)। बिहार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एकमा प्रखंड सहित जिले के सभी प्रारंभिक सरकारी यानी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस माह की संगोष्ठी का विषय “समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण” रखा गया है।

फोटो : संवाददाता

एकमा के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं समुदाय में समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक बच्चे, विशेष रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विद्यालय में नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, सीखने के स्तर, विद्यालयी गतिविधियों तथा समावेशी शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही अभिभावकों के सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि विद्यालय और परिवार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। बीईओ मनीष कुमार ने प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे संगोष्ठी का सफल आयोजन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने विद्यालय में पहुंचकर संगोष्ठी में भाग लें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Recent Post