AMIT LEKH

Post: गोपालगंज : मुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर मोतिहारी जा रहा था बीयर

गोपालगंज : मुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर मोतिहारी जा रहा था बीयर

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना

पुलिस ने खोला तस्करी का राज, 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। गोपालगंज में शराब तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए बीयर की तस्करी का नया तरीका अपनाया। मुर्गियों से भरी पिकअप के अंदर छिपाकर बीयर की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश से बिहार के मोतिहारी ले जाई जा रही थी। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए पिकअप के साथ एक स्कॉर्पियो को लाइनर के तौर पर आगे-पीछे लगा रखा था। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर कटेया थाना पुलिस ने तेतरिया पुल के पास दोनों वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो मुर्गियों के क्रेट के बीच छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में बीयर बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीयर की तस्करी में इस्तेमाल पिकअप और लाइनर के तौर पर चल रही स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामला कटेया थाना क्षेत्र के तेतरिया पुल के पास का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक पिकअप में शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की। इसी दौरान मुर्गियों से लदी एक पिकअप और उसके आगे-पीछे चल रही स्कॉर्पियो पुलिस की नजर में आई। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी शुरू की। पहली नजर में पिकअप में सिर्फ मुर्गियां और उनके क्रेट दिखाई दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने जब क्रेट के बीच जांच की तो वहां छिपाकर रखी गई बीयर की खेप बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पिकअप में मुर्गियों के बीच छिपाकर करीब 1200 लीटर बीयर रखी गई थी। शराब की खेप को इस तरह छिपाया गया था कि सामान्य जांच में आसानी से इसका पता नहीं चल सके। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि बीयर की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार के मोतिहारी ले जाई जा रही थी। तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए मुर्गियों से भरी पिकअप का इस्तेमाल किया था। वहीं, पिकअप के साथ चल रही स्कॉर्पियो कथित तौर पर लाइनर का काम कर रही थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बीयर की खेप उत्तर प्रदेश में कहां से लोड की गई थी और मोतिहारी में इसे किसके पास पहुंचाया जाना था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते है। गोपालगंज में मुर्गियों की आड़ में बीयर की खेप ले जाने का मामला भी इसी तरह की तस्करी से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने जब्त वाहनों और बरामद बीयर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post