AMIT LEKH

Post: स्मृति दिवस पर याद किए गए मुंशी प्रेमचंद जलेस

स्मृति दिवस पर याद किए गए मुंशी प्रेमचंद जलेस

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

आज के स्मृति दिवस पर जलेस के जिला अध्यक्ष डा॰ जाकीर हुसैन जाकीर ने आज के दौर पर प्रकाश डालते हुए अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जनवादी लेखक संघ के बैनर तले रिक्शा मजदूर सभा भवन में मूंशी प्रेमचंद की स्मृति दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता डा॰ गोरख प्रसाद मस्तना ने की तथा संचालन जलेस के जिला मंत्री अनिल अनल ने किया। आज के स्मृति दिवस पर जलेस के जिला अध्यक्ष डा॰ जाकीर हुसैन जाकीर ने आज के दौर पर प्रकाश डालते हुए अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं डा॰ जफर इमाम जफर,अरूण गोपाल ने कहा कि सरलता सबलता को ढालती है। निखिल चन्द्र पाण्डेय, श्याम जी ठाकुर,नवल जी,डा॰ ज्ञानेश गुंजन ने अपनी रचना में कहा कि साहब खालन इंडिया गेट रचना पर सबका मन मोह लिया। वहीं कवि नंदलाल ठाकुर, राजीव जी तथा प्रगति लेखक संघ के संयोजक अतुल अंजान ने अपनी रचना बदरा हो और बरस मेरा गांव रचना को खुब सराहा गया,कवि जय किशोर जय ने अपनी रचना से सबको भाव विभोर कर दिया। आज के कार्यक्रम में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवान तथा महिलाओं पर जिस प्रकार हमले बढ़े हैं उसे रोकने के लिए लेखकों को अपनी कलम से तथा कविताओं से आम जनता को जगाना होगा।आज के कार्यक्रम में किसान सभा के जिला मंत्री प्रकाश कुमार बर्मा,सी आईं टी यू के जिला महासचिव शंकर कुमार राव,सी आईं टी यू से सम्बद्ध तांगा चालक के महासचिव नीरज बरनवाल ने अपनी बातों को रखा।

Leave a Reply

Recent Post