रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया
9 अगस्त को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर बेतिया शहर में भारत अमेरिका ट्रेड़ डील वापस लेने के मांग पर ट्रम्प, मोदी और सम्राट चौधरी के खिलाफ मार्च निकाल सभा किया किया गया : वीरेंद्र गुप्ता
बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंड पुलिंग नीति वापस ले सरकार : सुनील कुमार राव
यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी पर कार्रवाई हो : इंद्रदेव कुशवाहा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अखिल भारतीय किसान महासभा के बेतिया के कलेक्ट्रेट पर आयोजित विरोध मार्च को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता कहा 9 अगस्त को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर किसानों को गुलाम बनाने वाली भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद्द कराने, बिहार में सम्राट चौधरी सरकार द्वारा 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंड पुलिंग नीति के माध्यम से 4 लाख एकड़ कृषि भूमि कॉर्पोरेट के लिए हड़पने की कोशिश और यूरिया खाद की किल्लत के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर ट्रंप, मोदी और सम्राट चौधरी को बताया है कि आपके किसान विरोधी नीतियों और अमेरिका परस्ती को किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि भारत – अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के जरिये भारत की खेती पर अब तक का सबसे बड़ा हमला होने वाला है। इस समझौते के जरिये अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए देश के कृषि बाजार खोले जा रहे हैं। यह समझौता यदि लागू हुआ तो भारत के 85% छोटे व मध्यम किसानों के लिए यह मौत का सौदा साबित होगा। सस्ते आयातित अमेरिकी अनाज,फल,सब्जियों,दुग्ध उत्पादों और पॉल्ट्री उत्पादों की बाढ़ के आगे पहले से घाटे की खेती वाला भारत का किसान कहीं भी नहीं टिक पाएगा। और अंततः देश अपनी खाद्य सुरक्षा खो देगा। किसान महासभा के जिला सचिव इंद्रदेव कुशवाहा ने कहा संकट ग्रस्त कृषि को उबारने के बजाय सरकारें विकास के नाम पर कृषि भूमि की लूट गैर कृषि कार्य हेतु कर रही है।

किसान महासभा के राज्य पार्षद बिनोद यादव ने कहा बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने तो 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंडपुलिंग नीति के माध्यम से 4 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि को आडानी के लिए हड़प करने कि योजना पर कार्य कर रही है। किसान महासभा के जिला नेता संजय यादव ने कहा 1 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि (अन सर्वे लैंड) के नाम पर लूट लेने की सरकार की योजना है। देश में यह अब तक का सबसे बड़ा कॉरपोरेट कृषि भूमि हड़प है। किसान महासभा के जिला नेता सुजायत अंसारी ने कहा कि जिस राज्य में सिर्फ कृषि भूमि ही है और उस पर आबादी के घनत्व का भारी दबाव है। जहाँ पहले ही हाइवे और औद्योगिक कॉरिडोर के नाम पर 6 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि नष्ट किया जा चुका है। इस तरह से इस बड़े पैमाने पर कृषि भूमि का नष्ट होते जाना आने वाले समय में न सिर्फ जबरदस्त खाद्यान्न संकट को उत्पन्न करेगा बल्कि पर्यावरण संतुलन खो देगा जिसके भयंकर परिणाम होंगे। किसान नेता अब्दुल खैर ने कहा आज हमे अपने कल को बचाने के लिए इन सरकारों के खिलाफ कमर कसना होगा सड़क पर उतरना होगा। अन्यथा कल कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कहा यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी से किसान परेशान है। इसपर सरकार अविलंब रोक लगाए। पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के शहीद पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाल सभा किया गया। कार्यक्रम में किसान नेता व पूर्व मुखिया रामबाबू महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार,एक्टू जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद,इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा,हरे राम यादव, मंगल यादव,कलाम अंसारी, इस्लाम अंसारी, संजय राम,अच्छे लाल राम,सिताराम राम,हारुन गद्दी, बिनोद कुशवाहा,जोखू चौधरी, अशोक कुशवाहा , भरत शर्मा, सुरेंद्र चौधरी,शौकत अली, मुन्ना अंसारी आदि मौजूद थे।








