AMIT LEKH

Post: जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 48 शिकायतें

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 48 शिकायतें

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

आमजन कि फरियाद सुनते जिलाधिकारी तरणजोत सिंह

जनसुनवाई के दौरान कुल 48 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं मरम्मत आदि से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जन सुनवाई के दौरान रेखा कुमारी, शबनम खातुन, हसीना खातून, विकास कुमार सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, राजेन्द्र राम, सुखलाल पासवान, वसी अहमद, संदीप कुमार, लालजी हजरा, मराछी देवी, दीपक कुमार राज, रमेश राम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के ’’सात निश्चय-3’’ के तहत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान कर पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, वरीयउप समाहर्ता, अहमद अली अंसारी, पीजीआरओ मासूम अंसारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post