संकलन : विशेष ब्यूरो,पटना
थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि इनके द्वारा एक एप्लीकेशन डी प्रिंट पोर्टल को इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड भारतीय नेपाली व्यक्तियों का बना दिया जाता था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (संवाददाता)। पूर्वी चम्पारण जिला के आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी एवं आदापुर पुलिस के सहयोग से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले साइबर कैफे पर संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी में ग्राम बिशन पुरवा से एक व्यक्ति राम विनय चौरसिया पिता प्रेम प्रसाद को इनके दुकान चौरसिया ऑनलाइन से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि इनके द्वारा एक एप्लीकेशन डी प्रिंट पोर्टल को इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड भारतीय नेपाली व्यक्तियों का बना दिया जाता था। इसके अलावा आदापुर मार्केट स्थित वर्षा कंप्यूटर दुकान को भी फर्जी आधार कार्ड बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आदापुर थाना कांड संख्या 277/26 दर्ज कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु दोनों व्यक्ति को भेज दिया है।








