AMIT LEKH

Post: लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे जिला के युवा

लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे जिला के युवा

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

यूथ आइकॉन बिहार आदित्य मधुकर को आगामी 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूथ आइकॉन बिहार आदित्य मधुकर को आगामी 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मिले इस आमंत्रण को आदित्य मधुकर ने बिहार के युवाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि लाल किले पर आयोजित होने वाले देश के इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय समारोह में आमंत्रित होना उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ बिहार के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

Leave a Reply

Recent Post