AMIT LEKH

Post: महावीरी झंडा यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगी शोभायात्रा

महावीरी झंडा यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगी शोभायात्रा

रिपोर्ट : इंडो-नेपाल बॉर्डर से हमारे न्यूज़ ब्यूरो

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने स्पष्ट कहा कि महावीरी झंडा यात्रा निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। महावीरी झंडा यात्रा, विश्वकर्मा पूजा को लेकर वाल्मीकिनगर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन ने पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए आयोजकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महावीरी झंडा यात्रा निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति किसी भी प्रकार की शोभायात्रा निकालने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही। साथ ही संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों को प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सामाजिक एकता और भाईचारे की पहचान हैं। सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Recent Post