AMIT LEKH

Post: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा वाल्मीकिनगर

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा वाल्मीकिनगर

रिपोर्ट : इंडो-नेपाल बॉर्डर से हमारे न्यूज़ ब्यूरो

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर देश के प्रधानमंत्री के आह्वान एवं विभागीय निर्देश के तहत 10+2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय के तत्वावधान में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर देश के प्रधानमंत्री के आह्वान एवं विभागीय निर्देश के तहत 10+2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय के तत्वावधान में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बच्चे जब सड़कों पर निकले तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद”, “जय भारत” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा आकाश गूंज उठा।प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों ने आम लोगों को हर घर तिरंगा फहराने, राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का सकारात्मक संदेश दिया। तिरंगे की शान में निकली यह रैली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम विभागीय आदेश के अनुसार आयोजित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हजारों बच्चों की सहभागिता से निकली इस भव्य प्रभात फेरी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया और लोगों को संदेश दिया कि हर घर तिरंगा फहरे और हर दिल में हिंदुस्तान बसे।

Leave a Reply

Recent Post