रिपोर्ट : पटना डेस्क, कार्यालय ब्यूरो
मीडिया से मुखातिब होते तेजस्वी ने साफ़ लब्जों में कहा कि जिस भी अधिकारी ने इस तरीके का कुत्ता-बिल्ली वाला बयान दिया है, उन्हें माफी मांगना चाहिए
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (पूजा शर्मा)। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्रों और डीलरों के आंदोलन को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्र, नौजवान और डीलर सभी परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता में बढ़ रहा आक्रोश आने वाले समय में सरकार को जवाब देगा। पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा कि छात्रों के साथ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्रों से सरकार की ओर से बातचीत नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया।
“नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों के समर्थन मे पहुंचे”
मीडिया से मुखातिब होते तेजस्वी ने साफ़ लब्जों में कहा कि जिस भी अधिकारी ने इस तरीके का कुत्ता-बिल्ली वाला बयान दिया है, उन्हें माफी मांगना चाहिए।







