रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क
“खेलो-सीखो” थीम पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर सहित एकमा प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा एकमा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में अगस्त माह के अंतिम शनिवार को “खेलो-सीखो” थीम पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर सहित एकमा प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

बताया गया कि पूर्व में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ एवं डीपीओ (एसएसए) को संगोष्ठी के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। निदेशक प्राथमिक शिक्षा कुमार निशांत विवेक के द्वारा अधिक से अधिक अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने से संबंधित निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में एकमा प्रखंड के गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित अभिभावक-संगोष्ठी में उपलब्ध कराई गई विभागीय मार्गदर्शिका के अनुसार अभिभावकों से संवाद किया गया।

विद्यालय में बच्चों की उपलब्धियों, प्रतिभाओं व प्रेरक उदाहरणों को अभिभावकों के साथ साझा किया गया। साथ ही बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के अलावा उनके स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता से जुड़े विषयों पर भी अभिभावकों से चर्चा हुई। बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। वहीं “खेलो-सीखो” थीम के माध्यम से अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर में प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में शिक्षक दिग्विजय कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, सनोज कुमार, अंजू कुमारी, सोनाली नंदा, कुमारी अर्किता कुशवाहा, राज मोहम्मद अंसारी सहित प्रदीप कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह, मुन्नी देवी, रुबी देवी आदि बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के प्राथमिक, नवसृजित प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उधर मध्य विद्यालय हंसराजपुर, कन्या मध्य विद्यालय एकमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला डोमन राय, प्राथमिक विद्यालय देवीगंज, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, राजापुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामपुर मठिया, पचरुखिया, प्राथमिक विद्यालय उदासी बाबा के पोखरा परिसर (परसागढ़), कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमडाड़ी, कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा-आमडाढी सहित विभिन्न विद्यालयों में भी अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।








