AMIT LEKH

Post: नेपाल में तबाही का भयावह मंजर बिहार में दिख रहा, गंडक में सैलाब के साथ बहकर आ रहे इंसानों के शव

नेपाल में तबाही का भयावह मंजर बिहार में दिख रहा, गंडक में सैलाब के साथ बहकर आ रहे इंसानों के शव

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क 

गंडक में सैलाब के साथ बहकर आ रहे इंसानों के शव, जंगली जानवर और घरों के सामान भी दिख रहे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। गोपालगंज में गंडक नदी का सैलाब भयावह तस्वीर सामने ला रहा है। पश्चिम चंपारण और गोपालगंज के बीच गंडक नदी की तेज धार में इंसानों के शवों के साथ जंगली जानवरों के शव और घरों का सामान भी बहता हुआ दिखाई देने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में नेपाल की तरफ से पानी के साथ यह मलबा और शव बहकर आ रहे है। हालांकि, बहकर आए मानव शवों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन जो दृश्य सामने आ रहे हैं वो दिल दहला देने वाले है। शवों को बहते हुए देखना जहां अत्यंत पीड़ादायी है, वहीं इससे पता लग रहा है कि नेपाल ने बीते 26 अगस्त को कितनी बड़ी तबाही देखी है। गोपालगंज में गंडक नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने नदी की तेज धारा में कई मानव शव दिखाई देने का दावा किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी का बहाव इतना तेज है कि शव नदी की धार के साथ लगातार आगे बढ़ते जा रहे है। वहीं, लोगों ने प्रशासन से नदी में बहकर आ रहे शवों को बरामद करने और उनकी पहचान कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंडक के पानी में केवल इंसानों के शव ही नहीं बल्कि जंगली जानवरों के शव भी दिखाई दे रहे है । इनमें हाथी के बच्चे, हिरण, जंगली सुअर और भैंस के शव शामिल होने का दावा किया जा रहा है। बाढ़ के पानी में पेड़-पौधों और दूसरे मलबे के साथ जानवरों के शव बहते दिखाई देने से नदी किनारे रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ गई है ।

Leave a Reply

Recent Post