AMIT LEKH

Post: प्रेमचंद सिंह ने संभाला छपरा सदर-2 एकमा एसडीपीओ का पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

प्रेमचंद सिंह ने संभाला छपरा सदर-2 एकमा एसडीपीओ का पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रेमचंद सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और प्रमुख मामलों की जानकारी ली

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख, संवाददाता

एकमा, (सारण)। गृह विभाग के द्वारा स्थानांतरण के बाद सोमवार की देर शाम छपरा सदर-2, एकमा के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में प्रेमचंद सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया। एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने कहा कि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। क्षेत्र में कानून का राज कायम रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। एसडीपीओ कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान एसडीपीओ राजकुमार ने प्रेमचंद सिंह का स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी नए एसडीपीओ का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रेमचंद सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और प्रमुख मामलों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Recent Post