रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क
बिहार में भी बुधवार को मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है। आईएमडी ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है
इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। अगले 16 घंटों में दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड सहित देशभर के 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जोर जोरदार बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर 65 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और महीने की शुरुआत ही देश के बड़े हिस्से में मौसम कहर बरपाने के लिए तैयार है। बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत मौसमी सिस्टम अब उत्तर और मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है और इसके असर से बुधवार, 2 सितंबर को 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं भारी बारिश होगी, कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। बिहार में भी बुधवार को मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है। आईएमडी ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बिहार में 2 से 4 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान बारिश के दौरान बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को गरज-चमक के समय खुले खेतों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।








