AMIT LEKH

Post: फ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवार

फ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवार

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क

बताया जा रहा है कि तेज धारा की चपेट में आने के बाद नाव गंगा के बीच कई बार घूमने लगी और इसी दौरान पलट गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में फ्लड फाइटिंग के काम में जुटे मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर कुल 11 मजदूर सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तेज धारा की चपेट में आने के बाद नाव गंगा के बीच कई बार घूमने लगी और इसी दौरान पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव की कार्रवाई शुरू कर दी। नाव पर फ्लड फाइटिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बोरे भी लदे थे। स्थिति बिगड़ते देख मजदूरों ने तत्काल इन बोरों को नाव से निकालकर नदी में फेंक दिया। फिलहाल नाव पर सवार सभी 11 मजदूरों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन और बचाव दल की मदद से नाव को सुरक्षित तरीके से किनारे लाने की कवायद तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Recent Post