रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
न्यूज़डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के बिंदालाल के रामपुर बाजार में मंगलवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के छतवां मठिया गांव निवासी मिंटू गिरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक शराब के नशे में बाजार में हंगामा कर उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया।








