रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, बगहा डेस्क
वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से भटक कर एक बाघिन का अपने शावक के साथ ग्रामीण इलाके में पहुँचने से भय और दहशत में हैं ग्रामीण
31 अगस्त की रात विनवलिया स्थित भारत चिमनी पर एक बाघिन को शावक के साथ देखे जाने का दावा
बहरहाल, चिमनी पर पाए गए दो दिन पूर्व के बाघिन और शावकों के निशान यह गवाही जरुर देने लगे हैं की इस सुदूर क्षेत्र में हिंसक जीव अपने शावकों के साथ बसेरा किये हुए है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
सेमरा बाजार, (कमलेश यादव)। बगहा और सेमरा पुलिस थाना से जुड़े सिकटिया-विनवलिया गाँव के ग्रामीणों में एक बाघिन को अपने शावक के साथ सोमवार की रात स्थानीय चिमनी परिसर में देखे जाने की बात को सुन भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो चला है।

एक ग्रामीण दिलीप चौधरी, सुदामा पासी, कुस गोंड आदि के अनुसार सोमवार के रात एक बाघिन को अपने शावक के साथ स्थानीय भारत चिमनी के अहाते में चहल-कदमी करने कि सूचना है। ग्रामीण अपने मवेशियों अथवा रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ सरेह में अपने खेतों का रुख करने से गुरेज करने लगे हैं। आमजनों कि मानें तों इस गाँव में पहले से ही जलीय जीवों से खतरा है।

गाँव के पास से बहनेवाली सरेही हरहा नदी में हिंसक गोहों (मगरमच्छ) का बसेरा है, जिनसे हर साल ग्रामीण बच्चे व आमजनों को मवेशी आदि का नुकसान होते रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछड़ा क्षेत्र होने के नाते कभी भी वन विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी इधर जायजा लेने नहीं आते जबकि इस क्षेत्र में भारी संख्या में मगरमच्छ, लंगूर और नीलगाय कि उपस्थिति है जिससे मुख्य तौर पर महुअर, ओझवलिया और विनवलिया के किसानों को फसलों और मछली पालन में भारी नुकसान हर साल उठाना पड़ रहा है।

बहरहाल, चिमनी पर पाए गए दो दिन पूर्व के बाघिन और शावकों के निशान यह गवाही जरुर देने लगे हैं की इस सुदूर क्षेत्र में हिंसक जीव अपने शावकों के साथ बसेरा किये हुए है जिसे नज़र अंदाज करना आगामी दिनों के लिए “आ बैल, मुझे मार” वाली कहावत को चरितार्थ करनेवाली बात सिद्ध हो सकती है।

वैसे ग्रामीण स्वयं से एहतियात बरतने लगे हैं तथा लोग सरेह का रुख करने से गुरेज करने लगे हैं। “अमिट लेख” भी इस समाचार के माध्यम से आमजनों को आगाह करता है कि यदि बाघ या कोई जंगली जीव दिखे तों उसे भगाने अथवा परेशान करने कि कोशिश ना कर तुरंत इसकी सुचना वन विभाग अथवा स्थानीय पुलिस थाना को दें ताकि समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।








