AMIT LEKH

Post: बिहार में अपराधियों का तांडव : उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंप

बिहार में अपराधियों का तांडव : उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंप

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क

फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। बिहार के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भैरोगंज में अपराधियों ने उप मुखिया अशोक दास समेत दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, भैरोगंज के उप मुखिया अशोक दास और वार्ड पार्षद के पति राधेश्याम राम को अपराधियों ने गोली मारी है। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Recent Post