AMIT LEKH

Post: तुरकौलिया पुलिस ने 80 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

तुरकौलिया पुलिस ने 80 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क

गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवल महतो (50), पिता स्वर्गीय यमुना महतो, ग्राम झकिया, थाना बंजरिया के रूप में हुई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (एक प्रतिनिधि)। तुरकौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये चुलाई शराब के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 80 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सेमरा पाठक टोला स्थित चिमनी भट्ठा के पास की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवल महतो (50), पिता स्वर्गीय यमुना महतो, ग्राम झकिया, थाना बंजरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित के पास से 80 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Recent Post