AMIT LEKH

Post: नगर पंचायत एकमा बाजार कार्यालय को मिली सुरक्षा, तीन होमगार्ड तैनात

नगर पंचायत एकमा बाजार कार्यालय को मिली सुरक्षा, तीन होमगार्ड तैनात

संकलन : उप-संपादक, छपरा डेस्क

नगर पंचायत कार्यालय में महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज, अभिलेख एवं अन्य सामान मौजूद रहते हैं

ऐसे में सुरक्षा जवानों की तैनाती से कार्यालय की सुरक्षा को लेकर नगर प्रशासन को राहत मिलेगी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के गठन के बाद पहली बार कार्यालय की सुरक्षा के लिए तीन होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। बुधवार को जवानों ने कार्यालय पहुंचकर योगदान दिया और तत्काल ड्यूटी संभाल ली। लंबे समय से सुरक्षा गार्ड की मांग के बाद हुई इस तैनाती से कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। तैनात जवानों में नीतीश कुमार राय, अनूप कुमार सिंह और अजीत कुमार सिंह शामिल हैं। बताया गया कि होमगार्ड विभाग की ओर से पांच जवानों की तैनाती की प्रक्रिया थी, जिसमें फिलहाल तीन जवानों को नगर पंचायत कार्यालय में ड्यूटी दी गई है। नगर पंचायत कार्यालय में महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज, अभिलेख एवं अन्य सामान मौजूद रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा जवानों की तैनाती से कार्यालय की सुरक्षा को लेकर नगर प्रशासन को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Recent Post