AMIT LEKH

Post: पीसीसी रोड के साथ आरसीसी नाला की निविदा जारी : गरिमा

पीसीसी रोड के साथ आरसीसी नाला की निविदा जारी : गरिमा

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क 

मुख्य सड़क से नगर निगम, डीसीएलआर व निबंधन कार्यालय तक होगा पीसीसी रोड के साथ आरसीसी नाला का निर्माण 

बोलीं महापौर 43.92 लाख की लागत वाली योजना से वर्षों से बदहाल अनुमंडल व नगर निगम कार्यालय होकर निबंधन कार्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क को मिलेगी नई सूरत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि शहर के अति महत्वपूर्ण प्रशासनिक क्षेत्र को बेहतर रोड और सुगम जल निकासी की सुविधा के लिए नगर निगम के द्वारा महत्वपूर्ण योजना पारित की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया बताया नगर निगम द्वारा जारी निविदा विज्ञप्ति में अनुसार कुल 43.92 लाख की योजना से कलेक्ट्रट से सिविल कोर्ट मेन रोड से अनुमंडल कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय होते हुए डीसीएलआर और निबंधन कार्यालय तक पीसीसी सड़क तथा आरसीसी नाला निर्माण की योजना शामिल की गई है। इसके लिए 43 लाख 92 हजार रुपये की अनुमानित राशि स्वीकृत की गई है। योजना के तहत सड़क निर्माण के साथ आरसीसी नाला बनाए जाने से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलना तय है। महापौर ने अनुमंडल कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, डीसीएलआर, निबंधन और जिला अभियोजन जैसे प्रमुख सरकारी कार्यालयों तक प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोगों के सरकारी अधिकारी और कर्मियों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थित जलनिकासी को शहरी सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महापौर ने बताया कि जारी निविदा में कार्य की संभावित अवधि तीन माह निर्धारित की गई है। महापौर ने बताया कि आगामी 18 सितंबर से 06 अक्टूबर तक इस योजना पर ई टेंडरिंग विधि से दावेदारी करने की समय सीमा निर्धारित है। वही निविदा की तकनीकी बीड 8 अक्टूबर को खोली जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि कि उनकी पहल पर नगर निगम द्वारा पारित इस योजना पूरी होने के बाद प्रशासनिक कार्यालयों वाले इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ बरसाती पानी की निकासी भी बेहतर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Recent Post