रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
नगर निगम के वार्ड 36 से वार्ड 42 तक के वार्डों में आयोजित सहयोग शिविर में महापौर ने निरीक्षण के क्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनकर समयबद्ध समाधान का दिया निर्देश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम प्रशासन की ओर से मंगलवार को विभिन्न वार्डों में आयोजित सहयोग शिविरों का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में पहुंचे महिला-पुरुष नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों की जानकारी ली। महापौर ने संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ कमजोर वर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार मिलना चाहिए। तभी आम जरूरतमंद लोगों का विश्वास सरकारी व्यवस्था पर कायम बना रहेगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने सहयोग शिविर का आयोजन वार्ड संख्या 36 से 42 तक निर्धारित अलग-अलग स्थानों पर किया गया। वार्ड 36 में बैराठ माई, वार्ड 37 में घरदान पोखरा पंचायत भवन, वार्ड 38 में पंचायत भवन, वार्ड 39 में हरदियां सामुदायिक भवन के पास, वार्ड 40 में चारगाहां सरकारी स्कूल मठ, वार्ड 41 में राम जानकी मंदिर फील्ड, वार्ड 42 में गणेश चौक के बगल तथा वार्ड 43 में पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया गया। महापौर ने कहा कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं और सुझावों के लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगाने के बजाय उनके क्षेत्र में ही सुनवाई और समाधान का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा। महापौर ने नागरिकों से भी ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर बेहतर बेतिया के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।


