रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 17 सितंबर 2026 को नगर निगम बेतिया में “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान का शुभारंभ उत्सवी माहौल में किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम बेतिया के महापौर, नगर आयुक्त, वार्ड पार्षदगण, पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। सभी ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात महापौर एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता कार्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में नगर निगम कार्यालय परिसर से अनुमंडल कार्यालय होते हुए समाहरणालय तक श्रमदान रैली निकली गई।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। नगर निगम बेतिया द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता करें, कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें।








