रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
केंद्र में “बुजुर्गों का साथ दें, उनका जीवन आसान करें” के संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया गया, ताकि समाज में वृद्धजनों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा बगहा स्थित बुनियादी केंद्र में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक विशेष अंतर पीढ़ी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच की दूरी को कम करना तथा युवाओं में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और वक्ताओं ने बुजुर्गों की समस्याओं और उनके कल्याण पर विस्तृत चर्चा की। केंद्र में “बुजुर्गों का साथ दें, उनका जीवन आसान करें” के संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया गया, ताकि समाज में वृद्धजनों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।








