AMIT LEKH

Post: वाल्मीकिनगर के पावर हाउस में भव्य तरीके से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

वाल्मीकिनगर के पावर हाउस में भव्य तरीके से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

रिपोर्ट : इंडो-नेपाल डेस्क

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच भव्य प्रसाद वितरण भी किया गया। वहीं पावर हाउस में कार्यरत मजदूरों एवं कर्मियों के लिए विशेष रूप से भोजन की व्यवस्था की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर वाल्मीकिनगर के पावर हाउस में इस वर्ष भव्य एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक एवं जदयू बिहार प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह एवं उनके बड़े भाई पिंटू सिंह के नेतृत्व में आयोजित पूजा समारोह में श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल देखने को मिली।

फोटो : संतोष कुमार

पूजा स्थल पर भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भव्य हवन-पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच भव्य प्रसाद वितरण भी किया गया। वहीं पावर हाउस में कार्यरत मजदूरों एवं कर्मियों के लिए विशेष रूप से भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन में सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना भी देखने को मिली। विश्वकर्मा पूजा समारोह में क्षेत्र के कई बड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी पहुंचे। अतिथियों का स्वागत किया गया और सभी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे पावर हाउस परिसर में पूजा को लेकर उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र की उन्नति, खुशहाली और सभी कर्मयोगियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Recent Post