रिपोर्ट : बगहा डेस्क
पत्नी को बखुआ से डरा कर घर से निकाला और दुधमुहीं बच्ची को माँ से छीन लिया
बेटी से मिलने गई सास के सामने हीं पत्नी और दुधमुहीं बच्ची का काम तमाम करने का दिया धमकी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
सेमरा बाज़ार, (यादव कमलेश)। थाना क्षेत्र के ओझवलिया निवासी बिंदा देवी और उसकी बेटी सुभावती ने बगहा महिला पुलिस थाना में अपनी आप बीती बताते हुए रामनगर थाना के कोट बंजरिया गाँव निवासी नथू राम के पुत्र नन्दलाल राम पर आरोप लगते हुए एक शिकायत अर्जी दी है।

अमिट लेख को बताते हुए सुभावती की माँ बिंदा देवी ने बताया कि उसकी बेटी ने रामनगर थाना के कोट बंजरिया गाँव के नन्दलाल राम से शादी कि है तथा उसको एक पुत्री तकरीबन डेढ़ साल की है। हालांकि, पुत्री के पैदा होने तक दोनों पति-पत्नी बिंदा देवी दस पास हीं रहा करते थे। फिर, नन्दलाल राम बाहर जाकर काम करने की योजना बना उसकी बेटी को गुजरात लेकर चला गया। बकौल, सुभावती नन्दलाल सामान्य प्रवृति का व्यक्ति नहीं है तथा वह सपनों में जीने वाला आदमी है। गुजरात में अच्छी कमाई बहुत तों नहीं परन्तु सामान्य परवरिश खातिर कमाई बुरा भी नहीं था। लेकिन माह दो माह में नन्दलाल को वहां से भी मन उचाट गया, फिर उससे झगडा झंझट कर बहाना बना पुनः घर आ गया। फिर, अपने घर हीं उसे रखने का मन बना उसे लेकर कोट बंजरिया अपने परिजनों के पास चला गया। इधर बेटी का हाल खबर लेने उसकी माँ बिंदा देवी यदा-कदा कोट बंजरिया स्थित बेटी के ससुराल जाया-आया करती थी।

चूँकि, सुभावती आठवीं पास महिला है लिहाजा, किसी सरकारी योजना में उसे शामिल कराने हेतु मन हीं मन बात सोंच बिंदा देवी उसे बुलाने के लिए कोट बंजरिया पहुंची थी तथा बेटी को एक दो दिन के लिए अपने घर ले आने कि बात कही इस बात की जानकारी होते ही नन्दलाल आप से बाहर हो दोनों माँ बेटी पर अचानक हमला बोल दिया तथा उसके पारिवारिक जन जब उसे ऐसा करने से रोकने का जब जुगत किये तब नन्दलाल ने तेज धारदार बखुआ लेकर डराते हुए अपनी पत्नी कि गोद से दुधमुहीं बच्ची को जबरन छीन इन दोनों को जान की सलामती का भय दिखा अपने घर हीं नहीं गाँव से खदेड़ कर भगा दिया। हारे थके दोनों माँ-बेटी अपने घर ओझवलिया पहुँच कर आगामी दिवस बगहा जाकर अपनी आप-बीती सुनाते हुए महिला थानाध्यक्ष बगहा से अपनी बच्ची के सकुशल वापसी हेतु इन्साफ की गुहार लगायी है। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्दलाल से चुकी दुधमुहीं बच्ची संभल नहीं पा रही है लिहाजा वह उसे सुबह शाम प्रताड़ित करने लगा है जिससे किसी अनहोनी कि घटना का अहसास बच्ची कि माँ को होने लगा है। महिला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने इस सन्दर्भ में अमिट लेख को जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा द्वितीय पक्ष यानि महिला के पति को थाना में उपस्थित होने का आदेश दिया है तथा विधि सम्मत चूँकि मामला पारिवारिक विवाद का है अतः दोनों पक्ष के उपस्थित होने के उपरान्त मामले का समाधान ढूंढा जायेगा। उन्होंने, जताया की ऐसे मामले अक्सर दोनों पक्षों के मतभेद से कुलांचे भरते हैं लेकिन महिला थाना ऐसे मामलों में रूखे हो चले रिश्तों में एकबार फिर से विश्वास और प्रेम की लौ जलाने का काम करती है, अलबत्ता किंचित रिश्तों में जब बात लगातार समझाने बुझाने से भी नहीं बनती तों ऐसे मामलों में अंतिम समाधान न्यायिक प्रक्रिया का होता है जिसे उनके द्वारा अंतिम प्रयोग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।








