रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
बोली महापौर पूर्व में जारी क्रमशः 165 और 129 सड़क, नाला व लिंक रोड निर्माण की जारी हो चुकी निविदाओं से वार्डों में मजबूत होगा जरूरी सुविधाओं का विकास
साल से ज्यादा समय पूर्व व पुनः महापौर के प्रयास से करीब दो माह पहले नगर निगम बोर्ड द्वारा क्रमवार पारित इन 356 योजनाओं से बढ़ेगी शहरी विकास की रफ़्तार
महापौर ने बताया कि प्रायः सभी वार्डों में पीसीसीसड़क, नाला-नाली समेत बुनियादी सुविधाओं के ढांचागत विकास कार्यों पर 70 करोड़ से अधिक राशि खर्च होने का अनुमान
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में बुनियादी ढांचागत विकास की कुल करीब 7.39 करोड़ लागत वाली 62 योजनाओं की निविदा जारी कर दी गई है। इससे पहले भी जारी क्रमशः 165 और 129 सड़क, नाला व लिंक रोड निर्माण के विकास कार्यों की निविदा विभिन्न वार्डों में जरूरी सुविधाओं का विकास मजबूत करने के लिए किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बीते एक साल से भी ज्यादा समय पूर्व और उनके अथक प्रयास से करीब चार माह पहले दुबारा नगर निगम बोर्ड द्वारा क्रमवार पारित कुल 356 विकास योजनाओं से शहरी क्षेत्र में विकास की रफ़्तार बढ़ेगी।महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि प्रायः सभी वार्डों में पीसीसी सड़क,नाला-नाली समेत बुनियादी सुविधाओं के ढांचागत विकास कार्यों पर 70 करोड़ से अधिक राशि खर्च होने का अनुमान है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में 62 विकास योजनाओं का टेंडर जारी किया गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा जारी योजनाओं में मुख्य रूप से पीसीसी लिंक सड़क, नाला-नाली निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण एवं जल निकासी से जुड़े कार्य शामिल हैं। महापौर ने बताया कि 62 योजनाओं की कुल अनुमानित लागत 7,38,64,131, यानी करीब 7.39 करोड़ अनुमानित है।
महापौर ने जारी निविदा के आधार पर बताया कि सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के लिए जरूरत के अनुसार अलग-अलग वार्डों में स्थानीय जरूरत के अनुरूप छोटी-बड़ी योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनका उद्देश्य आवासीय क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के साथ जलजमाव और जल निकासी की समस्या को दूर करना है। कई योजनाओं में पीसीसी सड़क के साथ नाला निर्माण अथवा नाला-नाली से संबंधित कार्यों को भी शामिल किया गया है। जारी निविदा में प्रत्येक योजना की अलग-अलग अनुमानित लागत निर्धारित की गयी है। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा। अधिकांश कार्यों की निर्धारित कार्य-अवधि तीन माह रखी गयी है। उन्होंने बताया कि सड़क और नाला-नाली जैसी बुनियादी संरचनाओं के निर्माण से स्थानीय आवागमन, जलनिकासी और दैनिक नागरिक सुविधा व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य है। महापौर ने बताया कि जारी निविदाओं की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित योजनाओं का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार क्रियान्वयन कराया जाएगा।








