संकलन : पटना डेस्क
दोनों को साइकिल से बोरा में भर कर 1000 पीस नेपाली कस्तूरी शराब प्रत्येक 300 एमएल कुल मात्रा 300 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (संवाददाता)। पूर्वी चम्पारण जिला के जितना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये सैनिक रोड झांझरा से दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारीबारी में सन्नी देवल कुमार पिता गोपाल पासवान व राकेश कुमार पिता सुकाई साह दोनों साकिन बिजबनी थाना जितना जिला पूर्वी चम्पारण के निवासी है। दोनों को साइकिल से बोरा में भर कर 1000 पीस नेपाली कस्तूरी शराब प्रत्येक 300 एमएल कुल मात्रा 300 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम करवाई करते हुये जेल भेज दिया गया है।








