रिपोर्ट : पटना डेस्क
सियासी गलियारे में हलचल तेज
जानकारी के मुताबिक, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के सभापति के पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद जेडीयू के कोटे में जा सकती है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। बडी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान होना अभी बाकी है। जानकारी के मुताबिक, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के सभापति के पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद जेडीयू के कोटे में जा सकती है। अवधेश नारायण सिंह बीजेपी के एमएलसी हैं लेकिन एनडीए के तय फॉर्मूले के तहत अब सभापति का पद जेडीयू के खाते में जाना तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि जेडीयू एमएलसी और विधान परिषद के उपसभापति रामबचन राय को अगला सभापति बनाया जा सकता है। बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी आलाकमान की तरफ से निर्देश मिलने के बाद अवधेश नारायण सिंह ने सभापति के पद से अपना इस्तीफा देने की घोषणा की है। अवधेश नारायण सिंह के पद छोड़ने के बाद जेडीयू कोटे के मौजूदा उपसभापति रामवचन राय को पहले कार्यकारी सभापति बनाया जा सकता है, इसके बाद सभापति पद के लिए औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साल 2024 में रामवचन राय निर्विरोध उपसभापति चुने गए थे। अब सभापति के इस्तीफे के बाद इस पर के लिए उनके नाम की चर्चा हो रही है।








