AMIT LEKH

Post: सरकार के डबल इंजन में आग लग गई’, तेजस्वी के बयान पर कुशवाहा का पलटवार

सरकार के डबल इंजन में आग लग गई’, तेजस्वी के बयान पर कुशवाहा का पलटवार

रिपोर्ट : पटना डेस्क

पूछा- उनके कलेजा पर सांप क्यों लोट रहा?

तेजस्वी के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके कलेजा पर सांप लोट रहा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि एनडीए सरकार के डबल इंजन में आग लग गई है। इसपर एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ना पलटवार किया है और पूछा है कि तेजस्वी यादव के कलेजा पर सांप क्यों लोट रहा है? तेजस्वी के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके कलेजा पर सांप लोट रहा है। बौखलाहट में इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। यह अलग बात है कि बाकीपुर में एनडीए की भी हार हुई, लेकिन उनके गठबंधन के प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई। जनाधार खिसकने से बौखलाहट में इस तरह के बयान आना सामान्य बात है। उपेंद्र कुशवाहा सासाराम के एक निजी पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। स्थानीय भाजपा नेता चंद्रशेखर पासवान के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपेंद्र कुशवाहा बिहार में वित्तीय संकट के आरोप के सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें उनकी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। कुशवाहा ने कहा कि जहां तक वित्तीय मामला है, इसमें उतार-चढ़ाव आते रहता है। लेकिन बिहार की जो समस्याएं हैं, उसे पर लगातार काम हो रहा है। बाढ़ से लेकर सुखार तक सरकार तमाम काम कर रही है। ऐसे में यह आरोप कहीं से भी साबित नहीं होता है। कार्यक्रम में जदयू विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post