AMIT LEKH

Post: जिलास्तरीय टीम ने अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण

जिलास्तरीय टीम ने अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 23 सितम्बर 26

अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा अवर निबंधन कार्यालय, चनपटिया का निरीक्षण किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में आज अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा अवर निबंधन कार्यालय, चनपटिया का निरीक्षण किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

निरीक्षण दल में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री एवं सहायक कोषागार पदाधिकारी श्रीमती संजू कुमारी शामिल थीं। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा कार्यालय में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से पेपरलेस प्रक्रिया के तहत किए जा रहे निबंधन, डिजिटल अभिलेखों के संधारण तथा ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी ली गई।

छाया : अमिट लेख

इस दौरान पदाधिकारियों को पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से लागू करने, अनावश्यक कागजी प्रक्रिया को कम करने तथा डिजिटल माध्यम से अभिलेखों का समुचित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आमजनों को निबंधन से संबंधित सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं ससमय उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा अवर निबंधन कार्यालय में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालयीय व्यवस्था एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Recent Post