AMIT LEKH

Post: मेथवालिया फ्लाईओवर का बायां भाग यातायात के लिए खुला

मेथवालिया फ्लाईओवर का बायां भाग यातायात के लिए खुला

रिपोर्ट : छपरा डेस्क,  29 सितम्बर 2026

हल्के और भारी वाहनों का आवागमन शुरू, मेथवालिया चौक पर जाम से मिलेगी राहत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
छपरा, (सारण)। छपरा बाईपास (एनएच-19) परियोजना के तहत ग्राम मेथवालिया में किलोमीटर 150 पर स्थित फ्लाईओवर के एलएचएस (बायां भाग) को मंगलवार की शाम पांच बजे से हल्के एवं भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही इस हिस्से पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है।
जिला प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था जिलाधिकारी सारण, वरीय पुलिस अधीक्षक सारण और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण छपरा के परियोजना निदेशक के संयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लागू की गई है। फ्लाईओवर का एलएचएस चालू होने से मेथवालिया चौक पर यातायात का दबाव कम होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से भारी वाहनों के फ्लाईओवर से सीधे आवागमन करने से बाईपास पर यातायात संचालन अधिक सुगम और व्यवस्थित होने की संभावना है। प्रशासन के अनुसार, फ्लाईओवर के इस हिस्से के चालू होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी तथा सड़क यातायात को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Recent Post