AMIT LEKH

Post: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री को बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश झेलना पड़ा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री को बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश झेलना पड़ा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 30 सितम्बर 2026

सूत्रों के अनुसार खबर है कि मुख्यमंत्री क्षतिग्रस्त चंपारण तटबंध तक नहीं जा सकें तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण नहीं कर सकें इसके लिए बाढ़ पीड़ितों ने रोड को काट दिया

न्यूज़ डेस्क, ए,एल,न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर बैरिया प्रखंड अंतर्गत लैंड करते ही बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश भड़क उठा और हंगामा शुरू हो गया।

फोटो : अमिट लेख

सूत्रों के अनुसार आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सरकार व जिला प्रशासन के विरुद्ध नारा लगना शुरू कर दिया तथा जमकर हंगामा किया। सूत्रों के अनुसार खबर है कि मुख्यमंत्री क्षतिग्रस्त चंपारण तटबंध तक नहीं जा सकें तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण नहीं कर सकें इसके लिए बाढ़ पीड़ितों ने रोड को काट दिया।

बाढ़ पीड़ितों को सीएम ने पड़ोसा भोजन

पुलिस द्वारा रोकने के लिए प्रयास करने पर बाढ़ पीड़ितों ने गोबर माटी भी फेंका। बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को भी झेलना पड़ा। इस बीच के मुख्यमंत्री ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर निर्देशित करने के बाद चलते बने।

Leave a Reply

Recent Post