AMIT LEKH

Post: सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 30 सितम्बर 2026

अभिभावकों को किया गया सम्मानित

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एकमा में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में विभागीय अधिकारियों के निर्देशानुसार बुधवार को छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया।

फोटो : संवाददाता

बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि, उपस्थिति, अनुशासन, नियमित अध्ययन तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिका द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की सफलता में विद्यालय के साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

छाया : अमिट लेख

विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास को और प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग करने तथा घर पर अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की गई। अभिभावकों ने भी विद्यालय के समक्ष अपने सुझाव एवं विचार रखे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के हित में उनके सुझावों पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में मनोरमा कुमारी, सतीश कुमार, रंजन कुमार, अविनाश कुमार सिंह, विनोद सिंह, राजेश कुमार सिंह, विनिता प्रियम, प्रिया कुमारी, सरिता शर्मा, पुष्पा कुमारी, मुकेश कुमार, रविशंकर, दिलीप कुमार, संदीप दुबे, मुकेश कुमार, आफताब आलम, सिम्पल कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Recent Post