AMIT LEKH

Post: एसएसबी 21 वीं वाहिनी : “स्वच्छता ही सेवा” के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन

एसएसबी 21 वीं वाहिनी : “स्वच्छता ही सेवा” के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट : बगहा डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

सेनानायक तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में जवानों ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बगहा, (जगमोहन काजी)। एसएसबी 21वीं वाहिनी, परिसर में सेनानायक तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व एवं प्रत्यक्ष तत्वावधान में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत विशेष स्वछता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फोटो : अमिट लेख

उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, इसी क्रम में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम के तहत वाहिनी परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय विशिष्ट अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से जवान बैरक के आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। कमांडेंट महोदय ने स्वयं विशिष्ट अतिथियों व अधिकारियों/जवानों के साथ मिलकर श्रमदान किया। परिसर में बायोडिग्रेडेबल और नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरे को अलग-अलग एकत्रित करवाया गया और जवानों को स्वच्छता के महत्व पर संदेश भी दिया गया।

सफाई करते एसएसबी जवान, छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि – “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या और हमारी जिम्मेदारी है। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। एसएसबी सदैव देश की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सजग रही है और इस प्रकार के अभियानों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि सभी जवान अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें और स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

Recent Post