रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 04 अक्टूबर 2026
एकमा सीएचसी से एक अन्य घायल सदर अस्पताल रेफर
मामूली विवाद के बाद हुई चाकूबाजी से मचा हड़कंप, एक घायल पटना रेफर; पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
डीआईजी ने घटना स्थल का मुआयना कर एसआईटी जांच का दिया निर्देश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं किसी अन्य मामले में घायल युवक को एकमा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस द्वारा इस बात को लेकर अभी स्पष्ट नहीं किया गया है कि एकमा थाना क्षेत्र के पचुआ जिरात निवासी हरेंद्र कुमार के घायल 20 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के घायल होने का संबंध उक्त घटना से है अथवा नहीं!! मृतकों की पहचान छपरा शहर के काशी बाजार निवासी बाला यादव के पुत्र अंकुर पटेल उर्फ धोनी, पचुआ पंचायत के जिरात पर निवासी विजय यादव के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार और सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी ध्रुव यादव के 28 वर्षीय पुत्र रवीश यादव के रूप में हुई है।
घायल विनोद कुमार के पुत्र विवेक कुमार का गंभीर स्थिति में एकमा के एक निजी अस्पताल से छपरा सदर अस्पताल और सदर हॉस्पिटल छपरा से पीएमसीएच पटना बेहतर इलाज के लिए गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है। वही इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं हुआ है कि शनिवार की देर रात एकमा थाना क्षेत्र के पचुआ टोला जिरात पर निवासी हरेंद्र कुमार के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार को ड्यूटी पर तैनात डा इरफान अहमद का स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। बहरहाल, स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल अरविंद कुमार का संबंध जिरात पर की चाकूबाजी में मौत की घटना से है अथवा नहीं!!
मामा के घर आया था अंकुर :
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अंकुर पटेल एक दिन पहले अपने मामा के घर परसागढ़ उत्तरी पंचायत में आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद चाकूबाजी में बदल गया। घटना में कई युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एकमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान अस्पताल परिसर में भी दोबारा चाकूबाजी होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। बताया गया है कि छपरा शहर के काशी बाजार के समीप स्थित रतनपुरा मोहल्ला निवासी बाला जी प्रसाद के पुत्र अंकुर कुमार पटेल एक दिन पहले परसागढ़ अपने मामा के घर (ननिहाल) आया हुआ था। वहीं मुकेश कुमार यादव अपनी पत्नी रिंता देवी और 2 वर्षीय पुत्र कार्तिक यादव के साथ पिछले लगभग एक साल से अपने ससुराल पचुआ टोला जिरात पर में रह रहा था।
इलाज के दौरान तीन युवकों ने तोड़ा दम :
चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल अंकुर पटेल की मौत एकमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
वहीं मुकेश कुमार और रवीश यादव को गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल और एकमा स्थित निजी अस्पताल का शनिवार रात को ही जांच की। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ-2 एकमा प्रेमचंद सिंह और एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ निजी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ली और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

वहीं रविवार को सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार एक मथाना और घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों से बातचीत की घटना के बारे में दोनों पक्षों से जानकारी लिए इसके बाद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर-2, एकमा- प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में मामले के सिगर अनुसंधान के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी व पुरानी रंजिश और युवाओं के बीच वर्चस्व को लेकर हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस :
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतकों के करीबियों और आसपास के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस घटना में शामिल पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतकों के करीबियों और आसपास के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के साथ-साथ चाकूबाजी की वजह और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
एकमा थानाध्यक्ष के अनुसार तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया आवेदन मिलने के बाद आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।








