बिग-ब्रेकिंग : बेतिया डेस्क, 11 अक्टूबर 2026
भैरोगंज के सहसराव गाँव से श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर जल बोझी करने दोन नहर पहुंचे थे, इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। इस वक़्त की बड़ी ख़बर बिहार के बगहा से आ रहीं है। जहाँ शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बिजली की करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गईं है।

जबकि दर्जनभर श्रद्धालु जख़्मी हुए हैं । दरअसल नवरात्र के पहले दिन रविवार कों कलश यात्रा के बाद जल बोझी करने पहुंचे श्रद्धालुओं में से एक झंडा लिए श्रद्धालु अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये, जिसके बाद करंट लगने से दो श्रद्धालुओं की मौके पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई श्रद्धालु झुलस गए हैं। बताया जा रहा है की हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुँची पुलिस प्रशासन की टीम औऱ ग्रामीणों नें घायलों को इलाज के लिए रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्स्कों की टीम उनके दवा इलाज़ में जुटी है। वहीं परिजनों का बुरा हाल है। रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने इस घटना की पुष्टि की है। जबकि बगहा विधानसभा से कांग्रेस नेता व विधानसभा के लोकप्रिय उम्मीदवार जयेश मंगल सिंह सहित आसन्न विधायक राम सिंह नें घटना पर दुःख जताते हुए बिजली विभाग की लापरवाही की जाँच क़र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। क्योंकि खुशियों और आस्था के माहौल में जिस तरह मातम पसरा है, उसने विधुत विभाग की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े क़र दिए हैं।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी स्थित दोन कैनाल के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भैरोगंज के सहसराव गाँव से श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर जल बोझी करने दोन नहर पहुंचे थे, इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए है। जबकि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें की रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत होनें की पुष्टि की है औऱ पुलिस पुरे मामले की जाँच क़र आगे की कार्रवाई में जुटी है।








