AMIT LEKH

Post: उप विकास आयुक्त ने घोघा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्राप्त शिकायतों की जाँच की

उप विकास आयुक्त ने घोघा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्राप्त शिकायतों की जाँच की

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क,  13 अक्टूबर 2026

जाँच के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर उपस्थित ग्रामीण आवास सहायक एवं पर्यवेक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन द्वारा चनपटिया प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी घोघा पंचायत के वार्ड संख्या-03 एवं 06 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्राप्त शिकायतों के आलोक में स्थलीय जाँच की गई।

फोटो : मोहन सिंह

जाँच के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर उपस्थित ग्रामीण आवास सहायक एवं पर्यवेक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन करने तथा पात्र लाभुकों को योजना का लाभ ससमय उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Recent Post