रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 18 अक्टूबर 2026
नगर निगम के पदाधिकारी कर रहे हैं लगातार निरीक्षण
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर निगम, बेतिया द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्रांतर्गत स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत सभी संबंधित वार्डों में वार्ड जमादारों के माध्यम से सफाई कार्यों की नियमित निगरानी कराई जा रही है, ताकि पूजा पंडालों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे। साथ ही, नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

नगर निगम का प्रयास है कि नवरात्रि के दौरान शहर में स्वच्छ एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण बना रहे, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम, बेतिया सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे पूजा-पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें। स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।








