AMIT LEKH

Post: 3 साल पूर्व हुई शादी और अब ससुराल में ही फंदे से लटका मिला शव

3 साल पूर्व हुई शादी और अब ससुराल में ही फंदे से लटका मिला शव

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 18 अक्टूबर 2026

महिला परिजनों ने पहुंच कर पुलिस को दी सूचना

ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच और शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर थाना क्षेत्र के लाल बाजार नोनिया टोली के अनिल महतो पिता लाल दारोगा महतो उर्फ लाल बिहारी महतो की बीबी निभा कुमारी उम्र 26 वर्ष का शव ससुराल में ही शनिवार अपराह्न 17 अक्टूबर को फंदे से लटका मिलने से पूरे मोहल्ले में सनसनी मच गई। जबकि ससुराल पक्ष बिना निभा के परिजनों और पुलिस को सूचना दिए ही फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने निभा के परिजनों को सूचना दी।सूचना पर संध्या के समय पहुंचे परिजनों ने अपनी पुत्री निभा कुमारी को फंदे से लटका पाया और घर के लोग फरार थे। मृत शरीर को लटका देखकर पिता मोती लाल चौधरी, लोहारपट्टी थाना मुफ्फसिल ने डायल 112 को सूचना दे दी और उसके बाद नगर थाना भी पहुंची। जहां पुलिस ने निभा कुमारी को मृत अवस्था में फंदे से लटका पाया। जिसके बाद फोरेंसिक टीम भी आकर मौके पर जांच की। मृतक के पिता ने बताया कि एक दिन पूर्व मृतिका ने फोन पर ससुराल पक्ष के द्वारा पुनः दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल के लिए मारने पिटने की बात बताई और काफी परेशान करने की बात बताई थी और जब निभा व हमने कोई जवाब नहीं दिया । जिसके कारण ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी को मारकर लटका कर सब फरार हो गए। मृतका के ससुराल में पति और सास ससुर के अलावे दो भसूर, दो गोतनी और 5 देवर भी साथ ही रहते थे। जो सभी घटना के बाद फरार हो गए हैं। मृतिका निभा देवी की शादि साल 2023 में हुई थी और उसे एक पौने दो साल का बेटा भी है। वहीं इस घटना के बाद एक तरफ मोहल्ले में सनसनी फैल गई है ,तो दूसरी ओर मृतिका के मायके में कोहराम मच गया है। फरार ससुराल पक्ष के लोग मृतिका निभा के बेटा को घर पर ही छोड़ दिए थे।

Leave a Reply

Recent Post